बागपत

बागपत भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बागपत जनपद में “नमो सेवा अनकही कहानी” कार्यक्रम के अंतर्गत तीन स्थानों पर विशेष नुक्कड़ नाटक मंचन किए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बागपत जनपद में “नमो सेवा अनकही कहानी” कार्यक्रम के अंतर्गत तीन स्थानों पर विशेष नुक्कड़ नाटक मंचन किए गए। जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा को कलाकारों ने प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति से जीवंत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर मंडल बागपत के राज्य कन्या इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय (संविo) और तीसरी प्रस्तुति खेकड़ा नगर पालिका में संपन्न हुई। इन सभी स्थानों पर कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा।
विकास और जनकल्याण का अभिनव माध्यम
मुख्य अतिथि एवं जिला महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि यह नाट्य प्रस्तुति प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा माध्यम है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिला मीडिया सह प्रभारी एवं कार्यक्रम सहसंयोजक अमित उपाध्याय ने कहा कि पार्टी रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए जनकल्याण के कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रही है।
इस अवसर पर जिला मंत्री योगेश गुर्जर, विकास शर्मा, संदीप वशिष्ठ, अक्षय तोमर, ममता प्रजापति, राखी राजपूत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












