बलिया पॉक्सो अधिनियम को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विवस्वान प्रकाश, सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी, बलिया ने की। उन्होंने विद्यालय की प्रातःकालीन सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक अथवा सक्षम प्राधिकारी को तत्काल सूचना देने के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को Good Touch और Bad Touch के बारे में भी जागरूक किया गया। बच्चों को समझाया गया कि उन्हें अपने शरीर की निजता और व्यक्तिगत सीमाओं के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के असहज अथवा अनुचित स्पर्श की स्थिति में भयभीत होने के बजाय इसकी जानकारी अपने माता-पिता, अभिभावक या शिक्षक को देनी चाहिए। अधिकारियों ने बच्चों को यह भी बताया कि जागरूकता और समय पर सूचना देना उन्हें लैंगिक अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर पूनम, उपप्रधानाचार्य राजेश मिश्रा, पैरालीगल वॉलंटियर्स सुरेंद्र प्रसाद एवं बब्बन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.