खजूरिया चौराहे पर यादव ट्रेडर्स में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के खजूरिया चौराहे पर देर रात यादव ट्रेडर्स नाम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे दुकान मालिक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के खजूरिया चौराहे पर देर रात यादव ट्रेडर्स नाम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे दुकान मालिक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नजदीकी चिउटहा पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दुकान के भीतर रखे सीमेंट के कट्टे और अन्य महत्वपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि नुकसान बहुत बड़ा है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.