अलीगढ़: गोवंश के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, अकराबाद क्षेत्र में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र से तनावपूर्ण खबर सामने आई है, जहाँ खुले में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र से तनावपूर्ण खबर सामने आई है, जहाँ खुले में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। जैसे ही गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए हिंदूवादी संगठनों के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मौजूद भीड़ ने काफी देर तक हंगामा किया, जिससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

सूचना मिलते ही अकराबाद पुलिस और उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.