हरदोई: पिता की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सकेंगे चारों बेटे, सड़क हादसे के बाद किया था डबल मर्डर

हरदोई

हरदोई जनपद में सड़क हादसे के प्रतिशोध में किए गए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में एक भावुक और कानूनी मोड़ सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हरदोई जनपद में सड़क हादसे के प्रतिशोध में किए गए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में एक भावुक और कानूनी मोड़ सामने आया है। अपने पिता की अर्थी को कंधा देने और अंत्येष्टि संस्कार करने के लिए उनके चारों बेटे मौजूद नहीं रह सकेंगे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भाई अब भी फरार है।

पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ कार की टक्कर से इन चारों भाइयों के पिता की मौत हो गई थी। हादसे से बौखलाए बेटों ने कानून हाथ में लेते हुए कार चालक और उसके भाई की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की, जिसमें हुई मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भाई पकड़े गए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गंभीर अपराध के चलते तीनों सलाखों के पीछे हैं और चौथे की तलाश जारी है। पिता की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है और अब गांव के अन्य लोग ही अंतिम संस्कार की रस्में निभाएंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.