अलीगढ़: सासनी गेट इलाके से चौंकाने वाली खबर, नशीली दवा खिलाकर गहने और नगदी संग दूसरी पत्नी फरार

अलीगढ़

अलीगढ़ जनपद के थाना सासनी गेट इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की दूसरी पत्नी घर के सभी सदस्यों को नशीली दवा खिलाकर लाखों के जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अलीगढ़ जनपद के थाना सासनी गेट इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की दूसरी पत्नी घर के सभी सदस्यों को नशीली दवा खिलाकर लाखों के जेवर और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित पति ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद घर संभालने के लिए सिमरन नामक युवती से दूसरी शादी की थी।

शादी के महज 6 महीने बाद ही सिमरन अचानक रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद वह अचानक वापस घर लौट आई, जिसे पति ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। लेकिन यह वापसी किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी। वापस आने के कुछ ही दिन बाद सिमरन ने घर के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे कीमती जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई।

पीड़ित ने अब पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई है। सासनी गेट पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

 

Voice Of News 24