लखीमपुर: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता शहीद, सांसद ने दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर

लखीमपुर खीरी देश की सेवा में तैनात एक और वीर सपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी देश की सेवा में तैनात एक और वीर सपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र से जुड़ी सीमाओं के पास रहने वाले अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। इस दुखद समाचार के मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शहीद इंद्रजीत गुप्ता मूल रूप से पड़ोसी जनपद सीतापुर के निवासी थे, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा और कार्यक्षेत्र का जुड़ाव लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र से भी गहरा था। उनकी शहादत की सूचना पर धौरहरा सांसद ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद सैनिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि देश इंद्रजीत गुप्ता के इस बलिदान को हमेशा याद रखेगा और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है, जहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी वीर जवान की शहादत पर नमन किया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.