गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के घड़ी गेट के पास से घेराबंदी कर दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और विभिन्न कंपनियों के 5 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ट्रेनों में मौका पाकर यात्रियों के कीमती सामान और मोबाइल पार कर देता था।
पकड़े गए अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस गिरफ्तारी से रेल यात्रा के दौरान होने वाली चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। फिलहाल, पुलिस अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश और बरामद मोबाइल के मालिकों की पहचान करने में जुटी है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























