बुलंदशहर: मामूली बात पर पिता बना हैवान, 12 वर्षीय मासूम बेटी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के थाना नरौरा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में एक कलयुगी पिता की दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के थाना नरौरा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में एक कलयुगी पिता की दरिंदगी का खौफनाक मामला सामने आया है। महज़ दुकान से टॉफी का डिब्बा लाने जैसी छोटी सी बात पर भड़के पिता ने अपनी 12 वर्षीय मासूम बेटी की डंडों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की रतनपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू अपनी पुत्री पूजा (12 वर्ष) द्वारा परचून की दुकान से टॉफी का डिब्बा लाने की बात से इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपना आपा खो दिया। आरोपी ने मासूम पूजा को डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी आरती को भी आरोपी ने चोटिल कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर आरोपी तब तक मासूम को पीटता रहा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं।

फरार हुआ आरोपी, पुलिस की तफ्तीश जारी

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम को वारदात के बाद आरोपी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर जब किसी तरह दरवाजा खुला और ग्रामीणों को घटना का पता चला, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया डंडे की गंभीर चोटों के कारण बालिका की मृत्यु हुई है। हालांकि अभी परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने फरार आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.