नेपाल: प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

काठमांडू

पड़ोसी देश नेपाल की सत्ता संभालते ही नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन शाह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल की सत्ता संभालते ही नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन शाह पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही बालेन सरकार ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह नेपाल पुलिस ने दोनों दिग्गज नेताओं को उनके आवास से हिरासत में लिया, जिससे पूरे देश में राजनैतिक हड़कंप मच गया है।

क्यों हुई गिरफ्तारी

यह पूरी कार्रवाई पिछले साल सितंबर (2025) में हुए जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और छात्रों की मौत के मामले में की गई है। भ्रष्टाचार और सेंसरशिप के खिलाफ हुए उस विरोध प्रदर्शन में करीब 77 लोगों की जान गई थी, जिसमें पुलिस की बर्बरता और दमनकारी नीतियों के लिए तत्कालीन ओली सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया था।

कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला

शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में गौरी बहादुर कार्की जाँच आयोग की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया। इस रिपोर्ट में केपी ओली, रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस प्रमुख को आपराधिक लापरवाही और प्रदर्शनकारियों की हत्या का दोषी मानते हुए कानूनी कार्यवाही की सिफारिश की गई थी।

नेपाल में सियासी उबाल

गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा वादा मतलब वादा, कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह बदले की भावना नहीं, बल्कि न्याय की शुरुआत है। वहीं, केपी ओली की पार्टी ने इस गिरफ्तारी को राजनैतिक द्वेष से प्रेरित बताया है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। काठमांडू सहित कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.