डिबाई: सूरजपुर मखैना में महानवमी पर गूँजे माता के जयकारे, देर रात तक चला भव्य कीर्तन

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में चैत्र नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में चैत्र नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर रात तक माँ भगवती की आराधना में लीन रहा।

यह धार्मिक अनुष्ठान 26 मार्च की शाम से शुरू होकर रात्रि 12:00 बजे तक पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चलता रहा। कीर्तन में विशेष रूप से गांव की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

मंदिर के महंत सूरज कुमार ने बताया कि नवरात्रि के समापन पर आयोजित इस कीर्तन में ग्रामीणों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि गांव में आपसी एकता और भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है।

कार्यक्रम के दौरान बिट्टू देवी चौहान, रश्मि चौहान, बबीता नागेश, मंजू पुंडीर, सावित्री राघव, कमला देवी, विनीता नागेश और रेनू लोधी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भक्ति भजनों पर झूमकर कीर्तन का आनंद लिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन गांव की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसे हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.