बुलंदशहर: भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न; केंद्रीय प्रभारी हरपाल डागर ने दिया संगठन मजबूती का ‘गुरु मंत्र’

बुलंदशहर

बुलंदशहर भारतीय किसान संघ बुलंदशहर की एक महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार, 21 मार्च 2026 को आरएसएस कार्यालय में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान संघ बुलंदशहर की एक महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी बैठक शनिवार, 21 मार्च 2026 को आरएसएस कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अधिकारी, मेरठ प्रांत पालक एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय हरपाल सिंह डागर उपस्थित रहे। उनके एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनपद के कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और मजबूती के लिए विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

ग्राम इकाई को मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह डागर ने संगठन को सशक्त बनाने के ‘गुरु मंत्र’ साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम समिति की इकाई को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान तभी संभव है जब हमारी बुनियादी इकाइयां सक्रिय होंगी। प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने भी संगठन को धार देने की आगामी योजनाओं को विस्तार से समझाया।

प्रशासनिक लापरवाही पर जताया रोष

बैठक के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों के कार्यों और समस्याओं के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी की अध्यक्षता और जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी के संचालन में हुई इस बैठक में लाल सिंह तोमर को जिला उपाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महिला प्रमुख विनती चौधरी (एडवोकेट), जिला जैविक प्रमुख विवेक चौधरी और जिला प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा सहित अनूपशहर, सिकंदराबाद, अरनिया और अगोता खंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.