गुलावठी: नवनियुक्त नामित सभासदों का वाल्मीकि समाज ने किया भव्य अभिनंदन; ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद गुलावठी में शासन द्वारा संजय बिलाल और रामकुमार कौशिक को नामित सभासद बनाए जाने पर वाल्मीकि समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद गुलावठी में शासन द्वारा संजय बिलाल और रामकुमार कौशिक को नामित सभासद बनाए जाने पर वाल्मीकि समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त सभासदों का ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

जुलूस के रूप में पहुँचे वाल्मीकि धर्मशाला

स्वागत समारोह का शुभारंभ संजय बिलाल के आवास से हुआ, जहाँ से भारी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए निकले। आतिशबाजी के बीच यह जुलूस बिजली घर चौराहे से होते हुए वाल्मीकि धर्मशाला पहुँचा। यहाँ समाज के लोगों ने सभासदों को फूल-मालाएँ पहनाकर और पटका ओढ़ाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।

समाज के उत्थान का लिया संकल्प

इस अवसर पर नवनियुक्त सभासदों ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के विकास और वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के प्रधान राजा दयाल, दिनेश सुल्तानी, सुंदर हाडा, विजय बिलाल, भारतीय वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप चढ़ा, जोंटी दयाल, मास्टर प्रहलाद, अनिल बिलाल, अंतरिक्ष, राकेश भगत, बटेश चंद, पदम सिंह, बब्बू और बबल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.