सिद्धार्थनगर: किराना व्यापारी के बेटे दीपक ने लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र के एक होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बर्डपुर क्षेत्र के एक होनहार छात्र ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, अलीगढ़वा के छात्र दीपक कुमार का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) बांसी के लिए हुआ है। दीपक की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधन भी बाधा नहीं बनते।

मेधावी प्रदर्शन: 95 अंक प्राप्त कर हासिल की सफलता

ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 1, पोखरभीटवा के निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र दीपक कुमार ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दीपक ने 95 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। वर्तमान में कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके दीपक अब कक्षा 6 से नवोदय विद्यालय, बांसी में अपनी आगे की शिक्षा ग्रहण करेंगे।

सीमित संसाधनों के बीच संघर्ष की जीत

दीपक का परिवार एक साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उनकी माता गृहणी हैं और पिता महेंद्र चौधरी अलीगढ़वा में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद दीपक ने अपनी पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया और इस कठिन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की।

गुरुजनों और विद्यालय ने जताया हर्ष

दीपक की इस उपलब्धि में उनके शिक्षक वीरेंद्र कसौधन का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

दीपक की इस उपलब्धि पर उनके गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.