दानपुर में आस्था और सौहार्द के साथ मनाई गई ईद: भारी सुरक्षा के बीच अमन-चैन की मांगी गई दुआ

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आज दानपुर क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आज दानपुर क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही स्थानीय ईदगाह पर अकीदतमंदों का तांता लगा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ फैलाकर देश में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।

नमाज संपन्न होते ही “ईद मुबारक” की गूंज के साथ गले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे माहौल को प्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

ग्राम प्रधान नीलम लोधी ने न केवल सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं, बल्कि व्यवस्थाओं का नेतृत्व करते हुए मिसाल पेश की। उनके निर्देशन में ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। त्योहार को लेकर बाजारों में भी भारी रौनक रही, जहाँ बच्चों में ईदी और खिलौनों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। दानपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ यह उत्सव क्षेत्र की एकता और साझा संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.