मेरठ: अकीदत और कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज़, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

मेरठ

मेरठ जनपद के क्रांतिधरा मेरठ में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व आज पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के क्रांतिधरा मेरठ में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व आज पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। जनपद की ऐतिहासिक शाही ईदगाह सहित शहर और देहात की तमाम मस्जिदों में हज़ारों अकीदतमंदों ने एक साथ सफों में खड़े होकर खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और ईद की विशेष नमाज़ अदा की।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

प्रशासनिक सतर्कता के बीच नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई थी। आला अधिकारियों ने खुद संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए नमाज़ निर्धारित परिसरों के भीतर ही संपन्न कराई गई।

भाईचारे और अमन की दुआ

नमाज़ संपन्न होने के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। प्रशासनिक मुस्तैदी और जनता के सहयोग से पूरे जनपद में शांति और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.