बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सख्त,सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व अकीदत और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व अकीदत और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने खुद मोर्चा संभालते हुए जनपद के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और ईदगाहों का सघन भ्रमण किया।

अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने थाना कोतवाली उतरौला, कोतवाली नगर, और कोतवाली देहात सहित जनपद के तमाम थाना क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना रहा कि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से और शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो।

टीम वर्क और मुस्तैदी

भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह सहित संबंधित थानों के प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील चौराहों और नमाज स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

शांतिपूर्ण संपन्न हुई नमाज

पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और बेहतर समन्वय के चलते जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं और नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। फिलहाल पूरे जनपद में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है।

 

Voice Of News 24