सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज ईदगाह में अकीदत के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज, भाईचारे की मिसाल पेश

सोनभद्र

सोनभद्र जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोनभद्र जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित मुख्य ईदगाह में शनिवार सुबह हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण नजर आया।

भाईचारे और सौहार्द का संगम

नमाज संपन्न होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी अपने मित्रों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। नमाजियों ने देश में अमन, चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद

नमाज के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल रॉबर्ट्सगंज ईदगाह के आसपास मुस्तैद रहा। आला अधिकारियों ने भी भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़ों में सजे-धजे मेले का आनंद लेते नजर आए। फिलहाल पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से खुशियां बांटी जा रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.