सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार आज पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार आज पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर की मुख्य ईदगाहों से लेकर ग्रामीण अंचलों की मस्जिदों तक अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा-जमुनी तहजीब के केंद्र सहारनपुर में हर ओर खुशी और उल्लास का माहौल नजर आ रहा है।
नमाज के बाद मांगी गई दुआ
निर्धारित समय पर हजारों नमाजियों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज संपन्न होने के बाद बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
प्रशासनिक मुस्तैदी और शांति
त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के संवेदनशील चौराहों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्तमान में पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों के साथ खुशियां बांट रहे हैं।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























