बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की प्रमुख ईदगाहों में भारी तादाद में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों की प्रमुख ईदगाहों में भारी तादाद में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
अधिकारियों की पैनी नजर
नमाज के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम (ADM), एसपी देहात (SP Rural) और संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम (SDM) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। आला अधिकारियों द्वारा खुद संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया जा रहा है ताकि नमाजियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और कानून व्यवस्था बनी रहे।
ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास ड्रोन कैमरों से सघन निगरानी की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और सादे कपड़ों में भी खुफिया टीम सक्रिय है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के मानकों और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। भाईचारे के इस पर्व पर चारों ओर सुरक्षा के बीच अकीदत और खुशी का माहौल बना हुआ है।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026













