फर्रुखाबाद: SOG और पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, ई-रिक्शा लूट कांड का मुख्य आरोपी घायल

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी (SOG) और स्थानीय पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


फर्रुखाबाद जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी (SOG) और स्थानीय पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। इस जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर लुटेरों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की इस दुस्साहसिक फायरिंग में एक पुलिस सिपाही गोली लगने से घायल हो गया।

जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर, साथी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य बदमाश उपेन्द्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दूसरे बदमाश को भी हिरासत में ले लिया है। घायल बदमाश और सिपाही को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल हुई थी लूट की वारदात

उल्लेखनीय है कि इन बदमाशों ने कल ही एक ई-रिक्शा चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बदमाशों के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.