ललितपुर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, सैकड़ों गांवों में फसलें बर्बाद

ललितपुर

ललितपुर जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। बेमौसम हुई भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ललितपुर जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। बेमौसम हुई भारी बारिश और भीषण ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। विशेष रूप से तहसील पाली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ओले गिरने से फसलें पूरी तरह बिछ गई हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।

सैकड़ों गांव प्रभावित, सर्वे के निर्देश

कुदरत की इस मार से सैकड़ों गांवों में गेहूं, चना और मटर की फसलों को व्यापक क्षति हुई है। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम को तत्काल मौके पर जाकर नुकसान का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

मुआवजे की आस में किसान

किसानों का कहना है कि साल भर की मेहनत इस बेमौसम आपदा की भेंट चढ़ गई है। प्रशासन ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया है कि सर्वे की प्रक्रिया जल्द पूरी कर रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाया जा सके। वर्तमान में तहसील प्रशासन और लेखपालों की टीम खेतों का मुआयना करने में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.