उन्नाव
उन्नाव जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले की प्रमुख ईदगाहों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले की प्रमुख ईदगाहों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आया।
गले मिलकर दी मुबारकबाद
नमाज संपन्न होने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। गंगा-जमुनी तहजीब के इस पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























