कानपुर देहात: ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नज़र

कानपुर देहात

कानपुर देहात जाननपाद के पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर कानपुर देहात जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात जाननपाद के पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर कानपुर देहात जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में बढ़ापुर रोड स्थित ईदगाह सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सड़कों पर नमाज़ की अनुमति नहीं

शासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग निर्धारित मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर ही नमाज़ अदा करने पहुंच रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ड्रोन कैमरों से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। फिलहाल पूरे जनपद में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.