मूसलाधार बारिश के बीच आस्था का सैलाब: निचलौल में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में आज ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही हो रहे मूसलाधार मानसून और खराब मौसम के बावजूद, अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में आज ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही हो रहे मूसलाधार मानसून और खराब मौसम के बावजूद, अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। ठीक सुबह 8:00 बजे निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत की।

भीगते हुए भी नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में ईदगाह और आसपास के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी। बारिश की बाधा के बाद भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.