निचलौल
महराजगं जजनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगं जजनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। क्षेत्र के मिश्रौलिया, झुलनीपुर, बहुआर और छितौना सहित सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में भारी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।
पूरे एक महीने के कठिन रोजों के बाद अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिरों ने मुल्क की तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी। इस दौरान नूरी जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल रज्जाक ने नमाज मुकम्मल कराई।
वहीं, मौलाना परवेज अजीजी ने खुतबे के दौरान इस्लाम के महत्वपूर्ण स्तंभों—जकात और सदका-ए-फितर—पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपील की कि ईद की खुशियों से पहले गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना हर सामर्थ्यवान मुसलमान का कर्तव्य है, ताकि समाज का हर वर्ग ईद का जश्न मना सके।
मिश्रौलिया ईदगाह के प्रबंधकों और मौलानाओं द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज के बाद देश में शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थलों और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे थाना क्षेत्र में नमाज सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। परिसर के भीतर ही हमलावरों ने बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की pic.twitter.com/qg6ppPZrVj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026






















