बुलंदशहर: जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी पर गिरी गाज; जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर SSP ने किया लाइन हाजिर

जहांगीराबाद

बुलंदशहर जनपद पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहांगीराबाद कस्बा चौकी प्रभारी आनंद कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी आनंद कुमार के खिलाफ पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि चौकी प्रभारी फरियादियों के साथ मर्यादित व्यवहार नहीं करते थे और जनता की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी की जा रही थी।

असंतोष और मौखिक शिकायतों का संज्ञान

क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि चौकी पर जाने वाले पीड़ितों की बात को गंभीरता से नहीं सुना जाता था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। इन तमाम मौखिक और लिखित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंद कुमार को तत्काल पुलिस लाइन स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया।

SSP का कड़ा संदेश अनदेखी बर्दाश्त नहीं

इस कार्रवाई के साथ ही एसएसपी बुलंदशहर ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए।जनता के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रवत और संवेदनशील होना चाहिए।समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।इस आदेश के बाद स्थानीय जनता और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.