ऊंचागांव: किसानों की मेहनत लाई रंग, रजवाह में पानी आने से फसलों को मिला नया जीवन

ऊंचागांव

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के किसानों के लिए आज बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के किसानों के लिए आज बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से सूखे पड़े रजवाह में आखिरकार प्रशासन द्वारा पानी छोड़ दिया गया है। पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों की फसलों पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

मीडिया में मुद्दा उठने से हुआ समाधान

कुछ दिन पहले स्थानीय मीडिया में रजवाह में पानी न आने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर सामने आने के बाद सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और बुधवार सुबह रजवाह में पानी छोड़ दिया गया।

सूखने की कगार पर थीं फसलें

भीषण गर्मी और सिंचाई के साधनों के अभाव में किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुँच गई थीं। किसानों को डर था कि यदि समय रहते पानी नहीं मिला, तो उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। रजवाह में पानी पहुँचते ही किसानों ने राहत की सांस ली है और अब वे अपनी फसलों की सिंचाई में जुट गए हैं।

किसानों ने जताया आभार

रजवाह में पानी आने के बाद ग्रामीणों और स्थानीय किसानों ने प्रशासन के साथ-साथ मीडिया का भी आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि सही समय पर मीडिया द्वारा समस्या उठाए जाने के कारण ही अधिकारियों की नींद टूटी और उनकी समस्या का समाधान हो सका।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.