बुलंदशहर: हाईवे पर मौत का तांडव ,तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर, मंदिर के पुजारी समेत दो की मौत

सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी और एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी और एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

पौधे लगाने जा रहे थे पुजारी

जानकारी के अनुसारबताते चले की मृतक पंडित राकेश (50) मंदिर परिसर में हरियाली और पौधरोपण के लिए जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर सचिन (25) और एक अन्य साथी भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे स्थित सिरोधन कट के पास पहुँची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पंडित राकेश और सचिन को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा रही है और मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हाईवे पर सुरक्षा की मांग

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरोधन कट और हाईवे के इस हिस्से पर वाहन अत्यधिक गति में रहते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रफ्तार नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।प्रमुख कट्स पर साइन बोर्ड और सुरक्षा संकेतक लगाए जाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.