मऊ
मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास दिनदहाड़े शव दफनाने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित एक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास दिनदहाड़े शव दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वीडियो में मेडिकल कर्मी खुले मैदान में शवों को मिट्टी में दबाते नजर आ रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि ये शव बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई और डिसेक्शनल सर्जरी (चीर-फाड़) के अभ्यास के लिए इस्तेमाल किए गए थे। उन्होंने बताया कि नियमानुसार निस्तारण की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी गहनता से जांच की जाएगी कि प्रक्रिया में कोई अनियमितता तो नहीं बरती गई।
दूसरी ओर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय गुप्ता ने इस प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध प्रतीत होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से जवाब मांगा जाएगा। वर्तमान में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि रिहायशी इलाके के पास इस तरह शवों का निस्तारण करना कितना उचित है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026






















