नरौरा: नवनीत शर्मा के मनोनीत सभासद बनने पर हर्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर दीं शुभकामनाएं

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के नगर पंचायत नरौरा में नवनीत शर्मा को मनोनीत सभासद बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर पंचायत नरौरा में नवनीत शर्मा को मनोनीत सभासद बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।

नवनीत शर्मा के मनोनीत होने के उपलक्ष्य में उनके हरिधाम आवास पर एक सादे लेकिन गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुँचे समर्थकों और मित्रों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप नवनीत शर्मा नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। लोगों का मानना है कि वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और नगर की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और साफ-सफाई के सुदृढ़ीकरण हेतु सक्रिय प्रयास करेंगे।

नगरवासियों ने आशा व्यक्त की है कि नवनीत शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उनके मनोनयन से युवाओं में विशेष उत्साह है, उन्हें उम्मीद है कि एक ऊर्जावान व्यक्तित्व के जुड़ने से नरौरा नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.