शोहरतगढ़: ग्राम चौपाल में गरजे विधायक विनय वर्मा, खरिकौरा में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने आज बुधवार को विकासखंड बढ़नी की ग्राम पंचायत खरिकौरा पहुँचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने आज बुधवार को विकासखंड बढ़नी की ग्राम पंचायत खरिकौरा पहुँचे। यहाँ आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, विधायक ने सुनीं पीड़ा

चौपाल में पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने विधायक विनय वर्मा का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने एक-एक कर ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बिजली, पानी, सड़क और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों ने अपनी शिकायतें उनके समक्ष रखीं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश: त्वरित समाधान सुनिश्चित करें

विधायक विनय वर्मा ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए कहा, “जनता की सेवा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा संकल्प है।”

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख चेहरे विधायक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से

मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री राधेश्याम तिवारी

शक्ति केंद्र संयोजक विश्वमहर दुबे, आईटी सेल संयोजक राजेश सिंह

बूथ अध्यक्ष राममिलन चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी

शक्ति केंद्र संयोजक बसहिया धर्मेंद्र सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रमारमण तिवारी और राजेंद्र विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24