सिद्धार्थनगर: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ सपा महिला सभा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज जनपद मुख्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज जनपद मुख्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी की अगुवाई में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनता बेहाल, सरकार बेखबर

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमरतोड़ महंगाई ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी थी, अब गैस न मिलने से महिलाओं की जिंदगी बदतर हो गई है। वहीं, जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने सरकार के उस दावे को हास्यास्पद बताया जिसमें कहा जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इसे जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा करार दिया।

गैस एजेंसियों पर दलालों का कब्ज

महिला सभा की जिला महासचिव व जिला पंचायत सदस्य रिन्धु पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस एजेंसियों पर दलालों और कालाबाजारी करने वालों का बोलबाला है। लंबी लाइनों में लगकर महिलाएं बेहोश हो रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने इसे सरकार की सबसे बड़ी विफलता बताया।

नेताओं की भारी मौजूदगी

इस दौरान सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव सहित रुखसार बानो और बृंदवासनी देवी ने भी सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में जुनेद आलम, रिजवान खातून, असीमा बानो, किरण गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं। सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और दलालों पर लगाम नहीं कसी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.