सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर जनपद मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूरे होने पर जनपद मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से लाइव संबोधन को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बना उत्तर प्रदेश
पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। 2017 से पहले की अस्थिर कानून व्यवस्था और माफिया राज को खत्म कर आज यूपी भयमुक्त वातावरण और महिला सुरक्षा में अग्रणी राज्य बना है। उन्होंने आयुष्मान योजना, पीएम आवास और डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रहे लाभों पर प्रकाश डाला।

विकास की नई इबारत
विधायक श्यामधनी राही और विनय वर्मा ने अपने क्षेत्रों में हुए सड़क निर्माण, बस स्टेशन, फायर स्टेशन और स्वास्थ्य केंद्रों जैसे बुनियादी ढांचों के विस्तार की चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि यूपी अब ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकलकर सशक्त प्रदेश बन चुका है।

लाभार्थियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए गए। अंत में जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारी संख्या में जनपद स्तरीय अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
डिबाई में गूँजेगा शौर्य का शंखनाद: 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकलेगी भव्य ‘शौर्य यात्रा’https://t.co/gZMwhAQxuu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026

















