माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में HPV टीकाकरण अभियान का आगाज: सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित होंगी बेटियां

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में आज 18 मार्च 2026 को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में आज 18 मार्च 2026 को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को टीका लगाकर उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है।

प्रधानाचार्य ने किया शुभारंभ

अभियान की शुरुआत चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश मोहन द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. ए.के. झा, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नौशाद आलम और जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

कैंसर से बचाव का प्रभावी कवच

विशेषज्ञों ने कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि एचपीवी वायरस ही सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारक है। समय पर लगाया गया यह टीका इस गंभीर बीमारी की रोकथाम में सबसे प्रभावी हथियार है। यह पूरा टीकाकरण कार्यक्रम महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण कराकर उन्हें इस स्वास्थ्य सुरक्षा कवच का लाभ दिलाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.