सिद्धार्थनगर: बांसी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता, तीन चोरियों का खुलासा कर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना बांसी पुलिस, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना बांसी पुलिस, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल फोन, नकदी और अवैध हथियार बरामद कर तीन बड़ी घटनाओं का अनावरण किया है।

ताला तोड़कर की थी जन सेवा केंद्र में चोरी

बता दें कि बीते 7/8 फरवरी की रात कस्बा बांसी के आजाद नगर में एक जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर चोरी की गई थी। इसके ठीक अगली रात पटेल नगर में एक सीमेंट-सरिया की दुकान का दरवाजा तोड़कर माल पार किया गया था। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर गठित संयुक्त टीम ने आज महोखवां हनुमान मंदिर के पास से अभियुक्त प्रदीप कन्नौजिया को धर दबोचा।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने ₹22,400 नकद, चोरी का एक मोबाइल फोन, एक चाकू तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले प्लास व पेचकस बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त प्रदीप कन्नौजिया का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर संत कबीरनगर व सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा

इस गिरफ्तारी से थाना बांसी के दो और थाना शिवनगर डिड़ई के एक चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]