बागपत: हिंडन शोध यात्रा के तहत नदी सभा का आयोजन, एसपी ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

बागपत

बागपत जनपद में हिंडन नदी के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज मंगलवार को हिंडन शोध यात्रा के अंतर्गत विशेष नदी सभा एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बागपत जनपद में हिंडन नदी के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज मंगलवार को हिंडन शोध यात्रा के अंतर्गत विशेष नदी सभा एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बागपत ने मुख्य रूप से प्रतिभाग करते हुए स्वयं श्रमदान किया और नागरिकों को नदी संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नदियाँ हमारी सभ्यता की जीवनरेखा हैं और इनका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने जोर दिया कि बिना जन-भागीदारी के पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है।

सभा के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर नदी तट पर श्रमदान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नदी में कचरा या प्लास्टिक न फेंकें और इसे स्वच्छ एवं संरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अभियान का उद्देश्य विलुप्त होती जल धाराओं को बचाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 17 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/wFgrjUYocX

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.