बलरामपुर: मिशन शक्ति (फेज-5.0) के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान’ (फेज–5.0) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों और ग्राम चौपालों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

मिशन शक्ति नोडल प्रभारी व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित महिला सुरक्षा दलों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिला बीट अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए।

वूमेन पावर लाइन: 1090

पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

साइबर हेल्पलाइन: 1930

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

चाइल्ड लाइन: 1098

महिला हेल्पलाइन: 181

साइबर अपराध और सुरक्षा पर विशेष चर्चा

पुलिस टीमों ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट) जैसे गंभीर विषयों पर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल या धमकी से डरने के बजाय तुरंत पुलिस की मदद लें। इसके साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि वे निडर होकर अपनी बात रख सकें।

सुरक्षित वातावरण का संकल्प

बलरामपुर पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला और बालिका को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस के ये जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.