बलरामपुर: एसपी विकास कुमार ने किया सादुल्लानगर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया जोर

सादुल्लानगर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के साथ थाना सादुल्लानगर का वार्षिक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के साथ थाना सादुल्लानगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने न केवल थाने के अभिलेखों और व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

थाना कार्यालय और मालखाने का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और दंगा नियंत्रण उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने लंबित मामलों, गंभीर अपराधों, विशेषकर महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आरक्षी बैरक, मेस और थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के पश्चात एसपी विकास कुमार ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की।अफवाहों पर रोक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

त्वरित सूचना तंत्र: किसी भी विषम परिस्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या स्थानीय थाने को दें।

समन्वय: अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करें।

आगामी त्योहारों पर सतर्कता के निर्देश

आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह और थाना प्रभारी सादुल्लानगर को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला, थाना प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.