बलरामपुर: सरकारी भूमि से पेड़ चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, रेहरा बाजार पुलिस ने भेजा जेल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार पुलिस ने जलमग्न सरकारी भूमि से कीमती वृक्ष चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार पुलिस ने जलमग्न सरकारी भूमि से कीमती वृक्ष चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के लेखपाल सोमरहा, तहसील उतरौला राम कुन्जल ने थाना रेहरा बाजार में एक प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर में बताया गया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी जलमग्न भूमि से चोरी-छिपे कदम का वृक्ष काट लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 066/2026 के तहत धारा 303(2) BNS और 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया था।

वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान में सफलता

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। जांच के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्त पृथ्वी वर्मा पुत्र रामकेवल, निवासी ग्राम सोमरहा का नाम प्रकाश में आया।

आज मंगलवार को रेहरा बाजार पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर अभियुक्त पृथ्वी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]