रामपुर: मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एक सप्ताह में उग्र आंदोलन की चेतावनी

रामपुर 

रामपुर जनपद के मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय को लेकर सियासत गरमा गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

75 दिनों से मजदूरी और 8 महीनों से मानदेय लंबित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित और वरिष्ठ नेता संजय कपूर ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि जनपद सहित पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी नहीं मिली है, जबकि नियमानुसार 15 दिनों के भीतर भुगतान अनिवार्य है। इसके अलावा, ग्राम रोजगार सेवकों और अन्य संविदा कर्मियों को पिछले 8 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विलंब मुआवजे की मांग और प्रशासन को अल्टीमेटम

शहर अध्यक्ष बाकर अली खान ने बताया कि भुगतान में देरी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि देरी के लिए मजदूरों को नियमानुसार ‘विलंब मुआवजा’ भी दिया जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला और शहर इकाई के तमाम प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष