बुलंदशहर: मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के बकाया भुगतान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश की योगी सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।

75 दिनों से मजदूरी और 8 महीनों से मानदेय बकाया

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि प्रदेश में लगभग 1 करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। अकेले उत्तर प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिससे गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अतिरिक्त, ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं दिया गया है।

डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी श्रमिकों और संविदा कर्मियों का बकाया भुगतान तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मिकी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों पर मौन हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, नईम मंसूरी, जेपी शर्मा, एसपी सिंह राजौरा, सादिक सैफी, आजाद चौकी, फैजान राणा, अजीम ठाकुर, विजय स्वरूप और सचिन वशिष्ठ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष