सिद्धार्थनगर: बकाया मजदूरी को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, विकास भवन का घेराव कर दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी और संविदा कर्मियों के महीनों से लंबित मानदेय के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विकास भवन का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अविलंब भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

https://www.facebook.com/share/v/18VQxpsQ7u/

मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा श्रमिक दाने-दाने को मोहताज हैं। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि भीषण महंगाई के दौर में महीनों तक मजदूरी रोकना गरीबों के साथ सरासर अन्याय है। वहीं, ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य संविदा कर्मियों का मानदेय न मिलने से उनके परिवारों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद और रंजना मिश्रा ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर लंबित भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

घेराव और प्रदर्शन के दौरान सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रियाज़ मनिहार, राजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कुमार, और मुकेश कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस के इस कड़े रुख के बाद विकास भवन परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.