सिद्धार्थनगर: नगरीय निकायों को मिली नई मजबूती, शासन ने 37 मनोनीत सभासदों की सूची की जारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने सिद्धार्थनगर की 2 नगर पालिकाओं और 9 नगर पंचायतों में कुल 37 सभासदों को मनोनीत किया है। इस फैसले से न केवल स्थानीय निकायों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, बल्कि विकास कार्यों को नई गति मिलने की भी प्रबल संभावना है।

नगर पालिकाओं में 10 सदस्यों का मनोनयन

जिले की दो प्रमुख नगर पालिकाओं में शासन ने 5-5 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी

नगर पालिका सिद्धार्थनगर (सदर): राजेश जायसवाल, भानु सिसोदिया, पूनम मित्तल, महेश प्रसाद और बबलू श्रीवास्तव।

नगर पालिका बांसी: सुशीला, मंगल प्रसाद चौरसिया, वीरेंद्र प्रताप, नंदिनी श्रीवास्तव और घनश्याम जायसवाल।

नगर पंचायतों में 27 सभासद संभालेंगे मोर्चा

जिले की 9 नगर पंचायतों में कुल 27 मनोनीत सभासदों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

डुमरियागंज: धीरेंद्र प्रताप सिंह, शशि प्रकाश अग्रहरि और माधुरी सोनी।

शोहरतगढ़: रविंद्र कुमार वर्मा, बैजनाथ धोबी और शिवशरण उर्फ पिंटू पटेल।

इटवा: दीप नारायण त्रिपाठी, राधेश्याम गिरी और रामकृपाल चौधरी।

बढ़नी बाजार: श्रीयगीनाथ अग्रहरि, अनीता जायसवाल और रामधनी मौर्य।

कपिलवस्तु: कौशल कुमार अग्रहरी, विजय कश्यप और नितेश।

उसका बाजार: दिलीप सिंह, सावित्री देवी गौड़ और पवन जायसवाल।

भारत भारी: किस लौटी, दीपक कुमार चौधरी और पवनसुत मौर्य।

बिस्कोहर: सत्यनारायण दुबे, सूर्यमणि चौधरी और राजू कसौधन।

बढ़नी चाफा: प्रमोद गौतम, संतोष कुमार गुप्ता और पूनम चौधरी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.