महराजगंज: फरेंदा बाईपास ओवरब्रिज के पास मिला संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव, इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम,परिजनों का हत्या आरोप

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा स्थित फुलवरिया मेंआज मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा स्थित फुलवरिया मेंआज मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए हत्या का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में भारी तनाव का माहौल है।

चार बहनों का इकलौता भाई था अरविंद

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक की पहचान वार्ड नंबर 5 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (फुलवरिया) निवासी अरविंद चौधरी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घर के इकलौते चिराग की असमय बुझ जाने से माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पांच नामजद लोगों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घर से बुलाया था। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फुलवरिया में सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर और रंजिश के दावों को देखते हुए पुलिस संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.