महराजगंज: सुभासपा की महारैली में उमड़ा जनसैलाब, ओमप्रकाश राजभर ने भरी हुंकार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कलेक्ट्रेट मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ सोमवार को एक ऐतिहासिक जनसमूह में तब्दील हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कलेक्ट्रेट मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ सोमवार को एक ऐतिहासिक जनसमूह में तब्दील हो गई। इस रैली में जनपद और आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सामाजिक एकता और बहुजन चेतना का परिचय दिया।

महारैली की शुरुआत बेहद अनूठे अंदाज में हुई। ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक लोगों ने सामूहिक शंखनाद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे पूरा मैदान उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। रैली में राजभर, निषाद, पाल, प्रजापति, गोंड, कुम्हार, लोहार और बंजारा सहित दलित व पिछड़े समाज की भारी भागीदारी देखने को मिली। हजारों कार्यकर्ता झंडे और बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में मैदान में पहुंचे।

मुख्य अतिथि और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंच पर पहुँचते ही सबसे पहले मान्यवर कांशीराम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पूर्वांचल राज्य का गठन

राजभर ने अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को फिर से हवा देते हुए कहा कि इसके बनने से वंचित समाज को नेतृत्व का वास्तविक अवसर मिलेगा।

महिला आरक्षण

उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की पुरजोर वकालत की।

उन्होंने कांशीराम साहब के विचारों को राजनीति की सही दिशा बताते हुए समान अवसर और भागीदारी को सशक्त लोकतंत्र की पहचान बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक और आर्थिक न्याय की लड़ाई के लिए युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आना अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की और संचालन डॉ. बलिराज राजभर ने किया। इस दौरान पार्टी के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.