गोरखपुर: 9 साल के मासूम की तालाब में डुबोकर हत्या, 15 वर्षीय किशोर आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के महानगर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर उत्तरी इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के महानगर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर उत्तरी इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ रहने वाले एक 9 वर्षीय बच्चे की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए बगल की झोपड़ी में रहने वाले 15 वर्षीय एक नाबालिग बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से असम के रहने वाले अब्दुल, जो यहाँ झुग्गी-झोपड़ी में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं, उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 9 वर्षीय बेटा मोमिनुल हक रविवार शाम इफ्तार के बाद पड़ोसी लड़के के साथ निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह बच्चे का शव रेलवे पटरी के पास स्थित एक तालाब में उतराता मिला।

पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने मोमिनुल को तालाब में धकेल दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों में बच्चे के साथ किसी अन्य अनहोनी की आशंका को लेकर भी चर्चाएं हैं।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और अन्य पहलुओं जैसे यौन उत्पीड़न की आशंका पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 


Voice Of News 24

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.