बुलंदशहर: प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने किया जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना आज सोमवार को बुलंदशहर के दौरे पर रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना आज सोमवार को बुलंदशहर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुबह लगभग 11:00 बजे जिला अस्पताल और कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन व नए परिसर का सघन निरीक्षण किया। उनके इस दौरे से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में खलबली मची रही।

स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुँचाने पर जोर दिया।

 

कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को देखा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंत्री ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.