एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने किया सरकारी योजनाओं का सर्वेक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डीपीबीएस महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने नेहरूगंज नई बस्ती में घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं पर व्यापक सर्वेक्षण किया। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन योजना और मनरेगा के संबंध में जानकारी जुटाई और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

द्वितीय सत्र में “करियर गाइडेंस” पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी सोहन आर्य ने विद्यार्थियों को रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारण की सलाह दी। वहीं, डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और परिश्रम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.