सहारनपुर: आयुष्मान कार्ड के नाम पर हुई 90 लाख की ठगी, पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर को लौटाए 7 लाख

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए डॉ. प्रभात वर्मा को पुलिस ने उनके 7 लाख रुपये वापस करा दिए हैं।

90 लाख रुपये से अधिक की हुई थी ठगी

जानकारी के अनुसार, ठगों ने डॉ. प्रभात वर्मा को आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित झांसा देकर अपना शिकार बनाया था। जालसाजों ने उनसे करीब 90.60 लाख रुपये की बड़ी रकम ठग ली थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की और खातों को फ्रीज करवाया, जिससे 7 लाख रुपये की रिकवरी संभव हो सकी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस संगठित अपराध में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और दस्तावेज भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील

एसपी सिटी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या सरकारी योजना के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या स्थानीय साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.